ब्रेकिंग
त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत

बिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौत

Bihar News: बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। पेड़ की टहनी काटने के दौरान एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिसे बचाने पहुंची उसकी मां भी हादसे का शिकार हो गईं। घटना के बाद परिवार में मातम...

बिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. पहसारा गांव में पेड़ की टहनी काटने के दौरान हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. बेटे को बचाने के लिए दौड़ी मां भी करंट की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


मृतकों की पहचान पहसारा गांव निवासी रामचंद्र तांती की 45 वर्षीय पत्नी रेखा देवी और उनके 23 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई है. मां-बेटे की एक साथ मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरोज कुमार घर के समीप स्थित एक पेड़ पर चढ़कर उसकी टहनियां काट रहा था. इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में वह आ गया. तेज करंट लगने से वह पेड़ पर ही फंस गया और गंभीर रूप से झुलस गया.


बेटे को करंट लगने के बाद तड़पता देख उसकी मां रेखा देवी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ीं. लेकिन जैसे ही उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की, वह भी बिजली की चपेट में आ गईं. देखते ही देखते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी उन्हें नहीं बचा सके.


हादसे की सूचना मिलते ही नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को कब्जे में लिया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए.