ब्रेकिंग
दिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरायुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलान

बेगूसराय में तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने 4 लोगों को रौंदा, मौके पर एक शख्स ने तोड़ा दम, 3 भर्ती

BEGUSARAI : जिले के चकिया थाना इलाके में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. एक तेज रफ़्तार ऑल्टो कार ने 4 लोगों को रौंद दिया है, जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबक

बेगूसराय में तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने 4 लोगों को रौंदा, मौके पर एक शख्स ने तोड़ा दम, 3 भर्ती
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : जिले के चकिया थाना इलाके में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. एक तेज रफ़्तार ऑल्टो कार ने 4 लोगों को रौंद दिया है, जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. तीनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जाँच की जा रही है.


घटना बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक की है, जहां  एनएच 31 पर एक तेज रफ़्तार ऑल्टो कार ने 4 लोगों को रौंद दिया. इस बड़ी घटना में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई. मृतक की पहचान  वार्ड संख्या 27 सुदी स्थान लवटोलिया बीहट निवासी सहदेव राय का लगभग 45 वर्षीय पुत्र ट्रैक्टर चालक दिनेश राय के रूप में की गई है. 


परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर घर से निकलकर मृतक चार लोगों के साथ चौक पर बैठा हुआ था. तभी अनियंत्रित ऑल्टो ने  बैठकी के ऊपर चढ़ गया और बैठे सभी लोग को अपने चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंच ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए वाहन को जप्त कर थाना भेज दिया है. 


सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार केंद्र भेजा गया है. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता