ब्रेकिंग
Bihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतराBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलदिल्ली में रहने वाले बिहारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पटना समेत 7 शहरों तक सालभर दौड़ेंगी AC लग्जरी बसें, जानिए कब होगी शुरुआतबिहार में उद्योगों का मेगा धमाका! 10 कंपनियां करेंगी ₹51,600 करोड़ का निवेश, सम्राट चौधरी बोले- बनेगा देश का नया स्टील हबBihar Weather Alert: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, पटना समेत 18 जिलों पर आंधी-वज्रपात का खतरा

बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट, हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर की मौत

BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई है. एम्बुलेंस चालक की मौत के बाद उसके घर में क

बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट, हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर की मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई है. एम्बुलेंस चालक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना इलाके की है, जहां कपस्या एनएच 31 के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर की मौत हो गई है. मृतक एंबुलेंस चालक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी मोहम्मद अकबर के पुत्र मोहम्मद जागीर के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि मोहम्मद मृतक जागीर आज सदर अस्पताल से 102 एंबुलेंस पर मरीज को लेकर पटना गए थे, जब वह पटना से वापस बेगूसराय आ रहे थे. इसी दौरान जब वह कपस्या के पास पहुंचे तो वह एंबुलेंस से उतारकर किसी काम से रोड क्रॉस कर रहे थे, उसी दरमियान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में लाया, जहां डॉक्टरों ने एंबुलेंस चालक मोहम्मद जागीर कि मृत घोषित कर दिया. 


इस घटना के बाद जितने भी एंबुलेंस चालक है, उनमें काफी आक्रोश देखी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद जागीर 102 एंबुलेंस चालक को सदर अस्पताल में कार्यरत थे.  इस घटना के बारे में जैसे ही परिजनों को लगी परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल सिंघौल थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता