ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय : पतंग उड़ाने के दौरान हादसा, करंट लगने से बच्चे की मौत

BEGUSARAI : बेगूसराय में पतंग उड़ाने के दौरान करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत हौ गई. हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना गढ़पुरा थाना इलाके के रक्सी कनौसी गांव की है. मिली ज

बेगूसराय : पतंग उड़ाने के दौरान हादसा, करंट लगने से बच्चे की मौत
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में पतंग उड़ाने के दौरान करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत हौ गई. हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना गढ़पुरा थाना इलाके के रक्सी कनौसी गांव की है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रविवार की शाम गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही पंचायत अंतर्गत रक्सी गांव में एक सब्जी लगे खेत में पतंग उड़ाने गया 13 साल का मनीष करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया. 

जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चे की पहचान  कनौसी निवासी राम नारायण यादव के 13 साल के बेटे मनीष कुमार के रुप में की गई है. परिजनों ने बताया कि सब्जी लगे खेत में चारों तरफ किसान ने जंगली जानवर से बचाव को लेकर नंगा तार से घेरेबंदी कर रखी है. उसी की चपेट मेंआने से मनीष की मौत हो गई. 

मनीष की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर रक्सी चौक को जाम कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.  

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता