ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बेगूसराय: भरी पंचायत में शख्स को गोलियों से भूना, फायरिंग करते भागे अपराधी

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षत्रे के रचियाही वार्ड संख्या 4

बेगूसराय: भरी पंचायत में शख्स को गोलियों से भूना, फायरिंग करते भागे अपराधी
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है.  अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षत्रे के रचियाही वार्ड संख्या 4 की है, जहां अपराधियों ने भरी पंचायत में एक दिव्यांग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. 

 हत्या के बाद घटनास्थल पर काफी देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया.  मृतक व्यक्ति की पहचान रचियाही वार्ड संख्या 4 निवासी  65 साल के शत्रुघ्न पासवान के रूप में की गई है.

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार को दिन में सड़क की पीसीसी ढलाई हो रहा था. गांव के ही बदमाशों ने आकर सड़क निर्माण कार्य रोक दिया था. इस विवाद के दौरान दिन में पत्थरबाजी की घटना भी हुई थी. मामला बढ़ते देख ग्रामीणों ने अपराधियों के खिलाफ शाम में पंचायत बुलाया, उसी पंचायत में मृतक भी शामिल था. अपराधियों ने उस पंचायत में पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें वहां  भगदड़ मच गया. इसी दौरान शत्रुघ्न पासवान को गोली लग गई और मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या करने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. वहीं परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.  घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.  घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज  दिया.  वहीं  अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता