ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में किसान की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंड ढाला की है, जहां अपराधियों ने &nbs

बेगूसराय में किसान की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे मिली लाश
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अपराधी हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंड ढाला की है, जहां अपराधियों ने  एक किसान को पीट-पीटकर हत्या कर दी.

मृत किसान की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बहुआरा निवासी  राम ललित महतो के रूप में की गई है. बताया जाता है कि वह 14 जनवरी को 4 बजे शाम अपने घर से निकला था उसके बाद वह अपने घर वापस नहीं आया. घरवालों ने रात में काफी खोजबीन  की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. 

शुक्रवार की सुबह उसकी लाश कुण्ड ढाला के पास मिली. परिजनों का कहना है 10 दिन पूर्व गांव के ही एक शख्स के साथ जमीन को लेकर विवाद हुआ था, उसे लेकर ही हत्या की गई है.  मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची  मुफस्सिल थाने की पुलिस का कहना है कि किसी अज्ञात अपराधियों  के द्वारा व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर शव को कुण्ड ढाला के पास फेंक दिया. फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता