ब्रेकिंग
बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरलबिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 1000 खनन सिपाहियों की होगी भर्ती; खनिज वाहनों पर GPS अनिवार्यबिहार के इन जिलों में बढ़ा बाढ़ का खतरा; बागमती खतरे के निशान से ऊपर, गंडक और बूढ़ी गंडक भी उफान परमिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में करोड़ों का खेल? पूर्व सचिव ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, नियुक्तियों पर भी उठे सवालBihar teacher news : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी! TRE-1, 2 और 3 के वेतन पर आया बड़ा अपडेट, शिक्षा विभाग ने जारी किया अंतिम अल्टीमेटमक्या मार्च में शादी करेंगे निशांत कुमार? महिला पत्रकार के सवाल पर आया ऐसा रिएक्शन, VIDEO वायरल

बेगूसराय में एक युवक की मौत, तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला

BEGUSARAI : जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर से दिखा है. सड़क हादसे में एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई है. मजदूर की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर

बेगूसराय में एक युवक की मौत, तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर से दिखा है. सड़क हादसे में एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई है. मजदूर की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है, जहां बखड़ा स्थित एनएच 31 के पास एक तेज रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सादपुर पूर्वी वार्ड संख्या 15 निवासी हर्षित तांती का लगभग 25 वर्षीय पुत्र बिरजू ताती  के रुप में की गई है.


परिजनों ने बताया कि वह  नावकोठी थाना क्षेत्र के बागैर गांव में अपने फुआ से मिलकर रिश्तेदार के साथ साइकिल से बखड्डा ससुराल जा रहा था. बखड्डा ढाला के निकट पहुंचते ही पेट्रोल पंप के समीप स्थित एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों की सूचना पाकर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. संबंधित थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता