ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में दूकान पर पलटी तेज रफ़्तार ट्रक, दुकानदार और बाइक सवार व्यक्ति नीचे दबे

BEGUSARAI : इस वक़्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. दरअसल एक ओवरलोडिंग तेज रफ़्तार ट्रक दूकान पर पलट गई है. ट्रक के नीचे द

बेगूसराय में दूकान पर पलटी तेज रफ़्तार ट्रक, दुकानदार और बाइक सवार व्यक्ति नीचे दबे
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI :  इस वक़्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. दरअसल एक ओवरलोडिंग तेज रफ़्तार ट्रक दूकान पर पलट गई है. ट्रक के नीचे दुकानदार और बाइक सवार व्यक्तिा दब गए हैं. लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है.


घटना बेगूसराय जिले के नगर थाना इलाके की है, जहां पॉवर हाउस चौक के पास गिट्टी से ओवरलोड ट्रक एक दुकान पर पलट गई गई. बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बेगूसराय शहर के पॉवर हाउस चौक के पास गिट्टी से ओवरलोड हरियाणा नंबर की ट्रक जो बेगूसराय से जीरोमाइल के तरफ जा रही ट्रक पान की गुमटी ऊपर पलट गई. आनन फानन में स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार ट्रक के नीचे दुकानदार और एक बाइक सवार के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. लोग ट्रक से गिट्टी खाली करने में जुटे हैं ताकि दबे लोगों की जान बचाई जा सके. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया है परंतु समाचार प्रेषण तक पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंच सकी है. दुकानदार की पहचान गाछी टोला निवासी युवक के रूप में हुई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता