ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बेगूसराय: स्नान करने के दौरान 2 दोस्त गंगा नदी में डूबे, एक को ग्रामीणों ने बचाया

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां तेघड़ा थाना इलाके के मधुरापुर निपनिया सीढी घाट पर गंगा स्नान करते समय दो युवक डूब गए. लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने एक युवक को बचा लि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से है, जहां तेघड़ा थाना इलाके के मधुरापुर निपनिया सीढी घाट पर गंगा स्नान करते समय दो युवक डूब गए. लेकिन वहां मौजूद ग्रामीणों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि दूसरा युवक गहरे पानी में चला गया. 

मृतक युवक की पहचना फुलवरिया 2 वार्ड नंबर 11 के रहने वाले राजेश ठाकुर के रूप में की गई है. बताया जाता है कि शनिवार को राजेश ठाकुर अपने दोस्त के साथ गंगा स्नान करने के लिए निपनिया सीढी घाट गया था. स्नान करने के दौरान राजेश गहरे पानी में चला गया. तभी उसका दोस्त उसे बचाने की कोशिश करने लगा और वह भी गहरे पानी में चला गया. 

तभी मौके पर मौजूद अन्य लोगों की नजर उसपर पड़ी और किसी तरह से एक युवक को लोगों ने बचा लिया, जबकी राजेश डूब गया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गोताखोर शव की तलाश कर रहे हैं. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची है. लेकिन खबर मिलने तक युवक का शव नहीं निकाला जा सका है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता