ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

सड़क हादसे में 4 लड़कियों की मौत, मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रही थीं

BEGUSARAI- इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 4 छात्राओं की मौत हो गई। बस और बोलेरो की सीधी टक्कर में बोलेरो सवार 4 की घटनास्थल पर मौत हो गई जब

सड़क हादसे में 4 लड़कियों की मौत, मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौट रही थीं
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI-  इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 4 छात्राओं की मौत हो गई। बस और बोलेरो की सीधी टक्कर में बोलेरो सवार 4 की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए रोसरा भेजा गया जहां कई की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित रोसरा मुख्य मार्ग एसएच-55 के हनुमान मंदिर के पास की हैै। बताया जाता है कि रोसरा से बोलेरो आ रही थी वही चेरिया बरियारपुर की ओर से बस जा रही थी तभी बस और बोलेरो की सीधी टक्कर में 4 छात्राओं की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। 


घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना खोदावंदपुर थाना को दी। मौके पर पहुंची खोदावंदपुर थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रोसरा भेजा। बताया जाता है कि सभी छात्राएं मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी तभी उसी दौरान यह हादसा हुआ। सभी छात्राएं ऊजान के विथान की रहने वाली थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल खोदावंदपुर थाने के पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार रोसरा से बोलेरो पर सवार छात्राएं मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रही थी तभी चेरिया बरियारपुर की ओर से पुष्कर बस रोसरा की ओर जा रही थी तभी बस और बोलेरो की सीधी भिड़त में यह भीषण हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रोसरा  मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर हंगामा मचाया।



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता