ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

बेगूसराय में लाठीचार्ज, अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां

BEGUSARAI : जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया है. बेगूसराय में इन दिनों सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को लोगों क

बेगूसराय में लाठीचार्ज, अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने जमकर बरसाईं लाठियां
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI :  जिले में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया है. बेगूसराय में इन दिनों सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को लोगों का विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है.


बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड के चमथा छोटखूंट गांव में शुक्रवार को पुलिस बल और अधिकारियों की टीम ने कई घरों पर बुलडोजर चलवाया. एक सरकारी विद्यालय की अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया. चमथा एक पंचायत के छोटखुंट गांव उस समय पुलिस छावनी में तब्दील हो गई जब शुक्रवार को मध्य विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने अधिकारियों की टीम पहुंची.


अधिकारियों की टीम ने चमथा छोटखूंट गांव पहुंचकर रामदेव सिंह, गोपाल सिंह, रामनाथ सिंह, शिवराज सिंह, कामदेव सिंह, बालेश्वर ठाकुर, गौतम ठाकुर, सुबोध ठाकुर सहित सभी अतिक्रमणकारियों को तत्क्षण हीं स्वत: अतिक्रमण  हटाने का निवेदन किया लेकिन अधिकारियों के इस घोषणा पर अतिक्रमणकारियों नें उग्र होकर अधिकारियों को जम कर कोपभाजन का शिकार बनाया. बावजूद इसके अधिकारियों की टीम अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर अडिग रहे. 


इधर उग्र अतिक्रमणकारियों  नें पुलिस प्रशासन वापस जाओ के नारे लगाने लगे. इस पर अधिकारियों नें लाठीचार्ज करने का आदेश कर दिया. आदेश मिलते हीं जिला पुलिस बल नें जमकर लाठियां भांजी जिसमें दर्जनों लोगों को गंभीर चोटें आई. बल प्रयोग के साथ तीन तीन जेसीबी मशीनों से मकानों को तोड़ कर जमींदोज कर दिया गया. अपना आशियाना को जमींदोज होते देख लोगों में चीख पुकार मच गई, महिलाओं द्वारा अपने शरीर पर किरासन छिड़क आग लगा लेने की चेतावनी तक दी गयी लेकिन अधिकारियों व पुलिस बल के समीप उनकी एक न चली और बल प्रयोग के साथ पूरी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया. 


मध्य विद्यालय छोटखुंट की जमीन को अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण किए जाने को लेकर ग्रामीण संतोष कुमार टुना नें ग्रामीणों के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त आवेदन लोकायुक्त बिहार पटना को भेज कर विद्यालय प्रांगण को खाली कराने की मांग की थी. तत्पश्चात मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर लोकायुक्त नें विद्यालय की जमीन से अतिक्रमण हटाने का आदेश निर्गत करते हुए जिलाधिकारी बेगूसराय को निर्देशित किया गया. आदेश के आलोक में जिलाधिकारी बेगूसराय नें सीओ बछवाड़ा को अतिक्रमण हटाने का जिम्मा सौंपा और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता