ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़मुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानीशराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई जवान घायल; वाहनों में भी तोड़फोड़

Bihar News: दरभंगा राज घराने की महारानी सुंदरी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bihar News: दरभंगा राजघराने की 95 वर्षीय महारानी सुंदरी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पारिवारिक विवादों के बीच युवराज कपालेश्वर सिंह पहुंचे हाल जानने।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा राज के अंतिम महाराजा कामेश्वर सिंह की सबसे छोटी पत्नी 95 वर्षीय महारानी सुंदरी की तबियत बिगड़ गई है। जानकारी मिलने के बाद महाराजा कामेश्वर सिंह के पोते कपालेश्वर सिंह आनन फानन में अस्पताल पहुंचे हैं।


दरअसल, दरभंगा के अंतिम राजा महाराज कामेश्वर सिंह की सबसे छोटी पत्नी महारानी सुंदरी की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले चार दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। दरभंगा राजघराने के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह अपनी दादी का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। दादी की तबियत खराब की सूचना नही देने पर उन्होंने नाराजगी जताई।


उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि उनकी दादी सुंदरी वॉशरूम जाने के क्रम में गिरने से चोट आ गई थी। ब्रेन हेमरेज की वहज से कुछ ब्लड क्लोटिंग की डॉक्टर ने जानकारी दी है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में रहने की सलाह दी है। उन्होंने इलाज के बाद खुद दादी का केयर करने की इच्छा जताई है। 


बता दें कि पारिवारिक विवाद के कारण महारानी अलग रहती हैं। राजघराने के अंदर पारिवारिक विवाद के कारण परिवार के लोग अलग-अलग रहते हैं। एक साथ नहीं रहने और एक-दूसरे से मनमुटाव के कारण बहुत सी बातें एक दूसरे तक नहीं पहुंचती है और ऐसे कुछ विपरीत परिस्थिति में ही दोनों परिवारों का आमना सामना हो पाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता