ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी से टिकट मिलने पर अभिषेक कुमार उर्फ बंटी की पत्नी अमृता कृष्णा ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने 16 वर्षों तक पार्टी के लिए समर्पित होकर काम किया है और विधायक बनने पर जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।

बिहार न्यूज
अभिषेक हार्ड वर्किंग इंसान हैं: अमृता कृष्णा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

PATNA: मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बांकीपुर सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। पटना के आनंदपुरी इलाके के रहने वाले अभिषेक कुमार उर्फ बंटी को भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए टिकट दिया है। पति को उम्मीदवार बनाये जाने की खबर से पत्नी अमृता कृष्णा काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि 16 साल से उनके पति अभिषेक राजनीति में लगे हुए हैं। अपना पूरा करियर बीजेपी को दिये हैं। 


अभिषेक कुमार उर्फ बंटी की पत्नी अमृता कृष्णा ने फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पति अभिषेक को बीजेपी ने बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया है, हमलोग काफी खुश हैं। 16 साल से राजनीति में वो लगे हुए हैं। अपना करियर बीजेपी को दे दिये है। वो जमीनी स्तर से ऊंचे स्तर तक काम करना जानते हैं। सब लोग उनको बहुत प्यार देते हैं। अभिषेक हार्ड वर्किंग इंसान हैं। 


अभिषेक अपने बारे में नहीं सोचते बल्कि दूसरों के बारे में हमेशा सोचते रहते हैं। ये अगर मैदान में जीत गये तो बांकीपुर की जनता को इसका फायदा मिलेगा। अमृता कृष्णा ने फर्स्ट बिहार से कहा कि हमलोग मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं मीडिल क्लास फैमिली का दर्द भी आप लोग को पता ही है। पति अभिषेक चुनाव जीतकर विधायक बनेंगे तो वो बांकीपुर की जनता की हरेक समस्या का हल निकालेंगे।


जब यह बात मुहल्ले के लोगों को पता चला तो वो अभिषेक को बधाई देने के लिए घर से बाहर निकल गये। अभिषेक मुहल्लेवासियों से मिले और उनका अभिवादन किया। अपने साथियों को गले लगाकर अभिषेक ने अपनी खुशी का इजहार किया। घर से बीजेपी दफ्तर रवाना होने के दौरान जब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की तब अभिषेक ने कहा कि जो बोलना होगा 09 जुलाई को बोलूंगा। 09 जुलाई को वो नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। उसी दिन वो मीडिया से बातचीत करेंगे। 


लेकिन जब वो BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे तब वहां भी पहले से मौजूद मीडिया कर्मियों ने जब उनसे टिकट मिलने पर प्रतिक्रिया लेनी चाही तब अभिषेक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मैं कार्यकर्ता हूं, और भारतीय जनता पार्टी के लिए निरंतर काम करता रहूंगा। अभिषक बंटी ने आगे कहा कि मेरे जैसा कार्यकर्ताओं पर बीजेपी नेतृत्व ने भरोसा किया उनके उम्मीदों पर खड़ा उतरुंगा। वही कार्यकर्ता लगातार यह नारा लगा रहे थे कि कोई नहीं है टक्कर में क्यों पड़े हो चक्कर में..बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाये। 


बीजेपी ने युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार को बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। अभिषेक कुमार कायस्थ समाज से आते हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष रह चुके हैं। अभिषेक दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। मंडल मंत्री एवं महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। अभिषेक भाजपा के युवा नेता और कायस्थ समाज के सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। 


पार्टी द्वारा उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों और चुनावी रणनीति पर टिकी हैं। गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट राज्य की महत्वपूर्ण शहरी सीटों में गिनी जाती है। ऐसे में इस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जाता है कि कायस्थ समाज से आने वाले अभिषेक सिन्हा उर्फ बंटी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के करीबी बताये जाते हैं। बांकीपुर जैसी हाई प्रोफाइल सीट से बीजेपी ने एक युवा कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है। अब 9 जुलाई को बीजेपी उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। 


बता दें कि जनसुराज से प्रशांत किशोर और आरजेडी से रेखा गुप्ता बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के उम्मीदवार पर सस्पेंस बना हुआ था। लोग इंतजार में थे कि पार्टी कब उम्मीदवार की घोषणा करेगी। बांकीपुर सीट से उम्मीदवार के नामों की चर्चा में पहला नाम नील रतन घोष का चल रहा था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी नील रतन घोष (नीलू दा) का नाम सबसे आगे चल रहा था। नील रतन घोष पटना के मंदिरी इलाके के रहने वाले हैं। वो नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा के करीबी सहयोगी रह चुके हैं। वे गोलघर मंडल के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं और पार्टी में उनकी साफ-सुथरी छवि मानी जाती है। इसके अलावे भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन और पूर्व विधायक अरुण सिन्हा के पुत्र आशीष सिंह के नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल बताए जा रहे थे। लेकिन तमाम कयासों पर विराम लग गया है। आज बांकीपुर के उम्मीदार के नाम की घोषणा कर दी गयी।

टैग्स