ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, झारखंड की दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Bihar News: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी भागलपुर से गंगाजल लेकर शिव मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया विद्यालय के समीप रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है।


मृत महिलाओं की पहचान झारखंड के मोतिया गांव निवासी आरती देवी और राधा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं सुबह करीब 9 बजे अपने घर से निकली थीं। वे भागलपुर स्थित गंगाघाट से जल भरकर मोतिया गांव के शिव मंदिर जा रही थीं। उनके साथ बाइक पर नंददोसी और मघोड़ा निवासी रतन मंडल भी थे।


रास्ते में पुनसिया हाई स्कूल के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आरती देवी और राधा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रतन मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रजौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया। चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 


शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। बताया गया है कि आरती देवी का एक बेटा है, जबकि राधा देवी के दो बेटे हैं। राधा देवी के पति सूरज एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता