ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शराबबंदी का सच ! एक्साइज दारोगा को माफिया ने कार से कुचला, नाजुक हालत में हुए एडमिट

BANKA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कीसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैर क़ानूनी बताया गया है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून के हा

शराबबंदी का सच ! एक्साइज दारोगा को माफिया ने कार से कुचला, नाजुक हालत में हुए एडमिट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या इससे जुड़ा कीसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैर क़ानूनी बताया गया है। लेकिन, इसके बाबजूद इस कानून के हालत क्या हैं वह किसी से छुपा हुआ नहीं हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शराब माफिया के दुस्साहस की चौंकाने वाली खबर आई है। 


दरअसल, बिहार -झारखंड सीमा पर भलजोर चेकपोस्ट के पास शराब तस्करों ने ड्युटी पर तैनात उत्पाद विभाग एएसआई को कार से कुचलकर जख्मी कर दिया। यह  घटना बुधवार सुबह 4 बजे की है। सबसे बड़ी बात है कि  घटना को अंजाम देकर तस्कर आराम से मौके से फरार हो गई है। जिसके बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।


वहीं, इस घटना के बाद जख्मी हालत में उत्पाद विभाग के एएसआई पप्पू पासवान को  रेफरल अस्लापताल लाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु भागलपुर के जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया।  भलजोर चेक पोस्ट के समीप सुबह में उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान हंसडीहा के तरफ से विदेशी शराब लदी बैलिनो कार तेज रफ्तार से आ रही थी। जब उत्पाद की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो कार चला रहे तस्कर ने एएसआई के पैर पर कार चढ़ा दिया और भागने में कामयाब रहा। 


इधर, इस घटना सुचना मिलने पर बौंसी पुलिस के सहयोग से गुरूधाम के पास कार को जब्त कर लिया गया। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कार से 26 कार्टन बीयर बरामद किया है। बौसी थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। बांका पुलिस ने कहा है कि घायल अफसर का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।