ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

देवर के प्यार में बुरी फंसी दो बच्चों की मां, प्रेमी की शादी से पहले कर दिया ये कांड

BANKA : इश्क में लोग सही गलत तक तय नहीं कर पाते। उन्हें यह लगता है कि उसके द्वारा जो भी कदम उठाया जा रहा है वो सही है। लेकिन, जब रिश्ता बिगड़ता है या फिर इसमें किसी तीसरे की एंट्री

देवर के प्यार में बुरी फंसी दो बच्चों की मां, प्रेमी की शादी से पहले कर दिया ये कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : इश्क में लोग सही गलत तक तय नहीं कर पाते। उन्हें यह लगता है कि उसके द्वारा जो भी कदम उठाया जा रहा है वो सही है। लेकिन, जब रिश्ता बिगड़ता है या फिर इसमें किसी तीसरे की एंट्री होती है तो फिर मामला कुछ और ही बन जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है।  जहां एक देवर-भाभी की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया।


दरअसल, बिहार के बांका जिले से दो बच्चों की मां का अपने देवर से प्रेम प्रसंग इस कदर बढ़ चुका था कि दोनों जीने-मरने की कसमें खाने लगे थे। मगर जब इस बात की भनक घर वालों को लगी तो उन्हें इस दोनों की प्रेम कहानी रास नहीं आई। इसके बाद घर वालों ने देवर की शादी तय कर दी। अब आज उसका तिलक की रस्म अदा होनी थी। उससे पहले ही ऐसी खबर आई कि घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।


बताया जा रहा है कि, एक-दूसरे के इश्क में डूबे देवर-भाभी ने पेड़ पर लटककर एक साथ अपनी जान दे दी। यह पूरा मामला बांका जिले के सुईया थाना इलाके में स्थित बरगुनिया की बताई जा रही है। मृतका सविता देवी(30) दो बच्चे की मां थी। उसका अपने देवर रघु दास(25) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रघुदास की शनिवार को तिलक रस्म होने वाली थी। मगर उससे पहले सविता और रघु ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। 


इस भयावह घटना से पूरा परिवार सकते में आ गया है। शादी वाले घर में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। इसके बावजूद घर वालों ने रघु की शादी कहीं और तय कर दी थी। शनिवार को अलसुबह घर वाले तिलक रस्म की तैयारियां कर रहे थे। इस बीच दोनों देवर-भाभी घर से भाग गए और फिर सुसाइड करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। 


इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ पेड़ किनारे उमड़ पड़ी और इसी बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों को उतारा गया और पोस्टमर्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। फिलहाल घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस भयावह घटना से पूरा परिवार सकते में आ गया है। शादी वाले घर में मातम छा गया है।