ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार की इस नदी पर 200 करोड़ की लगत से बनेगा पुल, इंजीनियरों की टीम ने किया सर्वे

Bihar News: बिहार के बांका जिले में चांदन नदी पर वासुदेवपुर और बीरमां के बीच लगभग ₹200 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका जिले में चांदन नदी पर वासुदेवपुर और बीरमां के बीच लगभग ₹200 करोड़ की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी भवन निर्माण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक जयंत राज कुशवाहा ने दी। रविवार को पटना से आए सर्वेयर आईई विकास सिंह और अभियंता की टीम ने पुल निर्माण स्थल का सर्वेक्षण किया। सर्वे टीम में ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता ब्रह्मदेव प्रसाद और जेई विभाकर कुमार भी शामिल थे।


पुल निर्माण की मांग पिछले पांच-छह दशकों से वासुदेवपुर, बीरमां, कुसुमखर और आसपास के गांवों के लोग कर रहे थे। नदी किनारे स्थित लगभग एक दर्जन गांवों के लोग बारिश के दिनों में टापू बन जाने के कारण आवागमन में कठिनाई का सामना करते थे। पुल निर्माण की सूचना मिलने पर इन गांवों के लोग खुशी से भर गए।


सर्वे टीम ने बताया कि पुल की लंबाई लगभग 170 मीटर होगी। सर्वे का काम पूरा हो चुका है, और जांच रिपोर्ट जल्द ही संबंधित विभाग को सौंप दी जाएगी। उम्मीद है कि पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो जाएगा। रजौन और धोरैया प्रखंड में दो कच्ची सड़कों के पक्कीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। राजद विधायक भूदेव चौधरी ने बताया कि उनकी अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) के तहत दोनों सड़कों को मंजूरी दी है।


पहली सड़क उपरामा शिव मंदिर से गोपालपुर महादलित टोला तक, लंबाई लगभग 3.2 किमी, लागत ₹4.65 करोड़ है। वहीं, दूसरी सड़क धोरैया-नवादा रोड से सिझत महादलित टोला तक, लंबाई लगभग 1.115 किमी, जो ₹1.33 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी। इन सड़कों के पक्कीकरण से पुल तक पहुंचने का मार्ग सुगम होगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।


नंदुचक गांव के पास कतरिया नदी पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण कार्य विभाग, पटना के अभियंता प्रमुख ई. निर्मल कुमार ने बांका-2 के कार्यपालक अभियंता को पुल निर्माण स्थल का सर्वे कराकर Detailed Project Report (DPR) तैयार करने और तकनीकी अनुमोदन के लिए भेजने का निर्देश दिया है। सहायक अभियंता सनोज कुमार ने सर्वेयर टीम के साथ जाकर पुल का सर्वे किया है। इस पुल के निर्माण से वासुदेवपुर, बीरमां, कुसुमखर और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। पुल निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।