ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार के मंत्री को धमकाने वाला शख्स पंजाब से गिरफ्तार, खुद को बताया था बिश्नोई गैंग का सदस्य

Bihar News: बिहार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी देने वाला पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार। SIT ने मोबाइल जब्त किया, जांच जारी..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार में बांका जिले के अमरपुर विधायक व भवन निर्माण मंत्री जयंत राज को फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से दबोच लिया है। आरोपी की पहचान संदीप पासवान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांका के सलेमपुर का रहने वाला है। 22 सितंबर को भेजी गई धमकी में संदीप ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए हथियारों की तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन प्रारंभिक जांच में यह फर्जीवाड़ा निकला, उसका इस गैंग से कोई वास्तविक संबंध नहीं है।


घटना के बाद मंत्री के सचिव मोहन कुमार सिंह ने अमरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। SP उपेंद्रनाथ वर्मा ने तुरंत विशेष जांच टीम गठित की, जिसका नेतृत्व एसडीपीओ अमर विश्वास और साइबर DSP अनुपेश नारायण कर रहे हैं। तकनीकी निगरानी से संदीप का लोकेशन ट्रैक हुआ और लुधियाना में छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने धमकी भेजने वाले मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया। SP वर्मा ने कहा कि संदीप ने गैंग का नाम लेकर डर फैलाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अब पूछताछ में उसके मंसूबों का पता लगाया जा रहा है।


यह मामला बिहार में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का दुरुपयोग दिखाता है। हाल ही में पप्पू यादव जैसे नेताओं को भी इसी गैंग के नाम पर फर्जी धमकियां मिलीं, जो जांच में नकली साबित हुईं। जयंत राज ने घटना के बाद सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी और पुलिस ने अमरपुर इलाके में निगरानी कड़ी कर दी थी। अब संदीप को बिहार लाकर पूछताछ की जाएगी, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।