ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : बारिश के बीच गिरी मिट्टी की दीवार, मालवा में दब कर महिला की गई जान

BANKA : बिहार में आज सुबह से ही कई जिलों में रूक - रूक कर बारिश हो रही है। वहीं, इस बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव और जान - माल की नुकसान की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी

बिहार : बारिश के बीच गिरी मिट्टी की दीवार, मालवा में दब कर महिला की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में आज सुबह से ही कई जिलों में रूक - रूक कर बारिश हो रही है। वहीं, इस बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव और जान - माल की नुकसान की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आया है। यहां रिमझिम बारिश के कारण मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई है।  वृद्ध महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और घर में मातम छा गया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले के धोरैया थाना क्षेत्र स्थित मंदार डेरु गांव में बारिश के कारण  मिट्टी के दीवार के नीचे दब जाने से एक वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला का नाम छटिया देवी है। यह महिला घर के पास में ही नल से पानी लाने गई थी। वापस लौटने के क्रम में मिट्टी का दीवार उसके शरीर पर गिर गया और दीवार के मलबे में दबने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना के बाद परिजनों को कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि मृतिका के घर पर पहुंचकर परिजनों को संतावना दे रहे।  जानकारी मिलने पर सीओ भाई बिरेंद्र द्वारा जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच रिपोर्ट सुपुर्द किया गया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


आपको बताते चलें कि, मानसून के एक बार फिर से सक्रिय होने की वजह से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। इससे जहां नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है,वहीं  लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है। खासकर कच्चे घरों को इससे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। कच्ची मिट्टी से बने घर की दीवारों के गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे अबतक कई मासूमों की जान जा चुकी है।