ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

जनता विकास चाहती है, भ्रम नहीं, विपक्ष पर अशोक चौधरी ने बोला हमला, कहा..हर घर में चाँद-तारे बाँटने का भी वादा करे तेजस्वी

बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बांका जिले के बेलहर और अमरपुर विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगा और कहा कि जनता अब भ्रम नहीं, बल्कि विकास और सुशासन चाहती है। विपक्ष के वा

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BANKA: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने आज अपने तीन दिवसीय चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत दुसरे दिन बांका जिला के बेलहर एवं अमरपुर विधान सभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने बेलहर विधान सभा के चानन्द प्रखंड स्थित सिलजोरी पंचायत के पेलवा महादलित टोला में राजग समर्थित जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क किया और मतदाताओं से विकास एवं सुशासन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


जिसके बाद चौधरी अमरपुर विधान सभा के बैजुडीह पंचायत पहुँचे, जहाँ उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके साथ जनता दल (यूनाईटेड) के प्रदेश महासचिव श्री रंजीत कुमार झा एवं राजीव रंजन पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । अशोक चौधरी ने वाहन उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से बात करते हुए कहा कि बिहार सौभाग्यशाली है, जिसे बाबा साहब के आदर्शों को साकार करने वाला एक विचारवान, प्रतिबद्ध और दूरदर्शी नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के रूप में प्राप्त हुआ है। 


उन्होंने कहा कि आज जब विधान सभा चुनाव हो रहा है, तो यह हम सबका दायित्व है कि जिस नेता ने बिहार के विकास के लिए दिन-रात परिश्रम किया, नीतियों और योजनाओं का निर्माण कर राज्य को नई पहचान दी तथा प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को पुनः स्थापित किया, ऐसे नेतृत्व को और सशक्त बनायें और विकसित बिहार के निर्माण के लिए मतदान करें।


अशोक चौधरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित होकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पिछले दो दशकों में पूरे प्रदेश को अपने परिवार की तरह माना और एक समावेशी बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने समाज के वंचित, महादलित, अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से अनेक कल्याणकारी योजनाओं का न केवल निर्माण किया, बल्कि उनके सफल क्रियान्वयन से यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।


ग्रामीण कार्य मंत्री ने अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के डुमरामा नगर पंचायत, खेमीचक फतेहपुर एवं मैनवा पंचायतों सहित कई अन्य स्थानों पर जनसंपर्क करते हुए राजग समर्थित जद(यू) प्रत्याशी श्री जयंत राज के पक्ष में भी समर्थन मांगा और लोगों से अपील की कि विकास एवं सुशासन के निरंतर प्रवाह को बनाए रखने के लिए राजग प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।


अपने संबोधन के दौरान अशोक चौधरी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का “हर घर सरकारी नौकरी” वाला बयान जनता को भ्रमित करने का प्रयास मात्र है। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव और पूरा महागठबंधन इस सच्चाई को भलीभांति समझ चुका है कि बिहार की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है, इसलिए अब वे झूठे और अव्यावहारिक वादों का सहारा ले रहे हैं।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “पहले चरण में वे हर घर नौकरी की बात कर रहे हैं, अगले चरण तक शायद हर घर में चाँद-तारे बाँटने का वादा भी कर दें!”


अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता अब सपनों के सौदागरों से नहीं, बल्कि स्थिरता, सुशासन, कानून-व्यवस्था और विकास की राजनीति से जुड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि मतदाता विकास को चुनें, भ्रम को नहीं,” और विश्वास व्यक्त किया कि जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास और आत्मनिर्भरता के पक्ष में निर्णायक जनादेश देगी।

जनता विकास चाहती है, भ्रम नहीं, विपक्ष पर अशोक चौधरी ने बोला हमला, कहा..हर घर में चाँद-तारे बाँटने का भी वादा करे तेजस्वी

टैग्स

संबंधित खबरें