ब्रेकिंग
डेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्की

Bihar Land News: बिहार में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही, महज 90 डिसमिल जमीन पर लगा दिया इतने करोड़ का लगान

Bihar Land News: बांका जिले के भरको पंचायत में राजस्व विभाग की लापरवाही से 90 डिसमिल जमीन पर 9 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया दिखा दिया गया। वास्तविक बकाया केवल 25-30 हजार रुपये होना चाहिए था।

Bihar Land News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Land News: बिहार के बांका जिले के भरको पंचायत में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सहुआ गांव निवासी प्रकाश दास और उनके भाई भोला दास की मात्र 90 डिसमिल यानी लगभग पौने दो बीघा जमीन पर ऑनलाइन रसीद में 9 करोड़ 72 लाख 33 हजार 560 रुपये का बकाया दिखाया गया है, जबकि वास्तविक बकाया 25 से 30 हजार रुपये के बीच होना चाहिए।


इस भारी-भरकम बकाया को देखकर पीड़ित परिवार सदमे में है। प्रकाश दास ने बताया कि तीन दिन पहले राजस्व महा अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका डोली कुमारी के पति रविकांत गौतम उनके घर पहुंचे थे और उन्हें जमीन से संबंधित जमाबंदी कागज सौंपा।


इस कागज में जमीन उनकी मां भीखा देवी के नाम दर्ज थी, जिनके नाम की जमीन का पारिवारिक बंटवारा पहले ही हो चुका है। जब प्रकाश दास भरको हाट स्थित कैफे में लगान जमा करने पहुंचे, तो ऑनलाइन रसीद देखकर वह स्तब्ध रह गए। मात्र 90 डिसमिल जमीन पर करोड़ों रुपये का बकाया दर्ज था, जिसे चुकाना उनके लिए असंभव है।


यह मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सीओ रजनी कुमार ने बताया कि यह मामला संभवतः तकनीकी त्रुटि का है। कंप्यूटर में हुई गलती से गलत बकाया राशि दर्ज हो गई होगी। रैयत द्वारा की गई शिकायत के आधार पर राजस्व अभिलेखों में जल्द सुधार किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता