ब्रेकिंग
डेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्की

Bihar News: बिहार में डूबने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, करमा पूजा पर नहाने के दौरान हादसा

Bihar News: बिहार के बांका जिले में करमा पूजा के मौके पर तालाब, नहर और बांध में नहाने के दौरान चार बच्चों की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं से इलाके में मातम पसरा है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बांका में करमा धर्मा पर्व के अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर तालाब, बांध और नहर में स्नान करने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।


धनकुंड थाना क्षेत्र के पचरुखी पुल के नीचे पानी भरे गड्ढे में स्नान के दौरान दो बच्चियों की मौत हो गई। मृत बच्चियों की पहचान सैनचक पंचायत के कटाहरा गांव निवासी अमित राम की 12 साल की बेटी प्रिया कुमारी एवं योगेंद्र तांती की 13 वर्षीय बेटी गौरी कुमारी के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि दोनों बच्चियां करमा पर्व को लेकर स्नान करने आई थी। इसी दौरान गड्ढे में अधिक पानी होने से दोनों की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।


उधर, तेतरिया बांध में स्नान के दौरान सिरादै गांव निवासी मुकेश धौर का पुत्र अभय कुमार डूब गया। वह करमा पर्व पर नहाय-खाय व्रत के लिए स्नान करने गया था। घटना से स्वजनों में कोहराम मचा है। वहीं, खेसर थाना क्षेत्र के बदलाचक गांव में नहर में स्नान करने गई पिंटु कापरी की 11 साल की सोनाक्षी कुमारी की डूबने से मौत हो गई।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता