ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

BIHAR CRIME: बांका में युवक की बेरहमी से हत्या, शव पर नमक डालकर फेंका

बांका के जगतपुर में 23 वर्षीय युवक अंकित झा की निर्मम हत्या कर शव पर नमक डाला गया। भोलू झा पर हत्या का शक, पुलिस ने आरोपी के माता-पिता और बहन को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बिहार
हत्या से सनसनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BANKA: बांका के टाउन थाना क्षेत्र के जगतपुर स्थित सिंचाई कॉलोनी में शुक्रवार को एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक की हत्या कर उसके शव को दीवार के किनारे नमक डालकर फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों को तेज दुर्गंध आने पर मामला सामने आया। जब लोगों ने तलाशी ली तब दीवार के किनारे पीलर के पास सड़ी हालत में शव  दिखाई दिया। जिस पर नमक छिड़का हुआ था। 


मृतक की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के चुटिया बेलारी गांव निवासी संजय झा के पुत्र 23 वर्षीय पुत्र अंकित झा के रूप में की है। अंकित का पूरा परिवार पिछले कई वर्षों से अपने नाना रतीनाथ चौधरी के घर जगतपुर में रह रहा था। मृतक तीन दिनों से लापता था। इस दौरान स्वजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। साथ ही घटना की जानकारी 112 की पुलिस को दिया था। हालांकि टाउन थाना में इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। जानकारी के अनुसार पुराना सिंचाई भवन में मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना निवासी भोलू झा अपने परिवार के साथ रह रहा था। उसका पिता नवकिशोर चौधरी बांका रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करता था।


 इसी दौरान भोलू और अंकित के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी। मृतक अक्सर उसके घर आता-जाता था। लेकिन घटना से पहले दोनों के बीच कोई विवाद नहीं था। गुरुवार देर शाम मृतक का मोबाइल फोन उसके भाई आशुतोष झा को भोलू ने लौटाया था। जब आशुतोष ने मृतक के बारे में पूछा तो भोलू ने दावा किया कि अंकित ने फोन उसे पांच सौ रुपया में बेच दिया है। इस पर स्वजनों को शक हुआ और उन्होंने रात में ही पुराने सिंचाई भवन के आसपास खोजबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह मृतक के भाई और अन्य ने फिर से खोजबीन शुरू की। तो शव पीलर के पास पड़ा मिला। जिस पर नमक डाला गया था। इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ अमर विश्वास, टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। 


जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, भागलपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुराने सिंचाई भवन के भीतर खून के धब्बे, बेल्ट, चप्पल और अन्य कई प्रकार के सामान पुलिस को मिला हैं। अंकित की हत्या भवन के भीतर ही की गई। जबकि उसके बाद शव को करीब 100 मीटर की दूरी पर दीवार किनारे फेंक दिया गया। मृतक के भाई ने भोलू झा और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।


 पुलिस ने भोलू झा के माता-पिता और बहन को हिरासत में ले लिया है। वहीं, घटना के बाद भोलू झा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इधर घटना की सूचना मिलने पर स्वजनों ने कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार मृतक दो भाई और बहनों ने सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई आशुतोष झा के अलावा उसके पिता संजय झा, मां इंदू देवी, बहन भावानी मिश्रा व रिंकू झा आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया कि उसकी दोनों बहन की शादी हो गई है। जबकि वो अभी पढ़ाई कर रहा था। घटना में के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हत्या का कारण का पता पुलिस लगा रही है।

BIHAR CRIME: बांका में युवक की बेरहमी से हत्या, शव पर नमक डालकर फेंकाBIHAR CRIME: बांका में युवक की बेरहमी से हत्या, शव पर नमक डालकर फेंका