ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

BIHAR NEWS : बांका में पति की हैवानियत: पत्नी की हत्या कर शव को बालू में गाड़ा, पहली पत्नी की भी ले चुका जान

BIHAR NEWS : बिहार के बांका जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोपी पति ने मामूली विवाद में पत्नी की हत्या कर शव को नदी किनारे बालू में गाड़ दिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने पहली पत्नी की भी हत्या की थी।

BIHAR NEWS
BIHAR NEWS
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को बालू में गाड़ दिया। घटना आनंदपुर थाना क्षेत्र के अमजोरा गांव की है, जहां इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी शिवचरण दास ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को गांव किनारे नदी के पास बालू में दफना दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।


थानाध्यक्ष विपिन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवचरण दास की यह दूसरी शादी थी और इससे पहले वह अपनी पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका है।


फिलहाल, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।