ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बांका: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के शोरूम से 4 लाख की चोरी, CCTV में कैद नकाबपोश बदमाश

बांका में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के हीरो मोटरसाइकिल शोरूम से चोरों ने वेंटिलेशन तोड़कर घुसपैठ की और 4 लाख रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार
चोरी की घटनाएं बढ़ी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के हीरो मोटरसाइकिल के शो रूम में चोरों ने हाथ साफ किया है। शो रूम में रखे करीब 4 लाख कैश चुरा लिया है। शुक्रवार की देर रात बांका थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित मंदार हीरो मोटरसाइकिल शो रूम में चोर वेंटिलेशन का रॉड काटकर घुसा और कैश काउंटर में घुसकर चार लाख कैश की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया। 


इस बात की जानकारी तब हुई जब सुबह में मैनेजर शोरूम को खोलने के लिए शंकरपुर स्थित हीरो शोरूम पहुंचे। उन्होंने देखा कि वहां कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ था। सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि दो नकाबपोश बदमाश शो रूम में घुसे थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये थे। 


मंदार हीरो के मैनेजर और मालिक विवेक राज ने इस घटना की सूचना टाउन थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। शो रूम में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। वही घटना को लेकर शोरूम के मालिक ने बताया कि शोरूम में जो भी चोरी हुई है, जिसकी सूची तैयार की जा रही है। जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। 


वहीं पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। शो रूम में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे के नाम से यह शोरूम है। जिसकी देखरेख उनके रिश्तेदार विवेक राज कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री के शोरूम में चोरी की घटना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इलाके में लोग यह सवाल कर रहे हैं कि जब पूर्व केंद्रीय मंत्री के यहां चोरी हो जा रही है तो आम लोगों का क्या होगा? 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता