ब्रेकिंग
सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना

BIHAR NEWS : बंद कमरे में मिला महिला का शव, इलाके में मातम का माहौल

SIWAN : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक महिला का शव बरामद किया गया है। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भ

BIHAR NEWS : बंद कमरे में मिला महिला का शव, इलाके में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक महिला का शव बरामद किया गया है। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटनास्थल पर पहुंचे महिला के परिजनों के बयान पर दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ पूरी घटना की जानकारी ली जा रही है। 


जानकारी के अनुसार, सिवान में हत्या का मामला सामने आया है। उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव देखने के बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे महिला के परिजनों के बयान पर उसके पति और भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद पति और उसकी भाभी की गिरफ्तारी की चर्चा लोगों में होने लगी। समझते देर नहीं लगा कि मामला क्या है? मृतका के मायके वालों ने बताया कि महिला की शादी आठ माह पहले ही हुसैनगनगंज थाना जीरादेई में हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। महिला के साथ उसका पति हमेशा मारपीट करता था।  मां के मुताबिक गुरुवार की दोपहर अचनाक फोन आया की उसकी बेटी की मौत हो गयी है। 


इधर, इस तरह की घटना सामने आने के बाद से इलाके में चर्चा का विषय बना है। हालांकि पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के पति और भाभी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है ताकि मामला स्पष्ट हो सके।