ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बालू लदा अनियंत्रित ट्रक एक घर पर गिरा, एक ही परिवार के 6 लोग दबे, महिला की हुई दर्दनाक मौत

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है जहां बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर के ऊपर गिर गया। इस घटना में एक ही परिवार के छह लोग ट्रक के नीचे दब गये।

बालू लदा अनियंत्रित ट्रक एक घर पर गिरा, एक ही परिवार के 6 लोग दबे, महिला की हुई दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से आ रही है जहां बालू से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक घर के ऊपर गिर गया। इस घटना में एक ही परिवार के छह लोग ट्रक के नीचे दब गये। जिसमें एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि घर के 5 सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना मधेपुरा के कोरचक्का गांव की है। बताया जाता है कि घटना के वक्त सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। बालू से लदा ट्रक चौसा से उदाकिशुनगंज की ओर जा रहा था। तभी डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक अनियंत्रित एक घर पर जा गिरा। जिसके बाद घर के सभी सदस्य ट्रक के नीचे दब गये। इस घटना के दौरान हुई तेज आवाज को सुन कर इलाके के लोग इक्टठा हुए जिसके बाद ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। 


इस घटना में 57 साल की मुलिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि इस हादसे में पांच लोग घायल हो गये है जिनका इलाज चल रहा है। घायलों में 18 वर्षीय दिलखुश कुमार, 16 वर्षीय रीमा कुमारी, 8 साल का हिटलर, 10 साल का मनसुख और विदेशी चौधरी भी शामिल हैं। पांचों घायलों का इलाज पुरैनी सामुदायिक केंद्र में चल रहा है। 


वही घटना से गुस्साएं लोगों ने एसएच-58 को जाम कर दिया जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बीडीओ ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात को बहाल किया जा सका। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ट्रक के मालिक और ड्राइवर की पहचान की जा रही है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें