ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पटना के बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान पंकज कुमार के घर में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने छत से निकलकर जान बचाई।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बख्तियारपुर के नये बाईपास में शिवचर्चा की आरती के दौरान अगलगी की घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंकज कुमार का ऑटो पार्ट्स दुकान नीचे है और घर उसके ठीक ऊपर है। जहां आज शिव चर्चा का आयोजन किया गया था। पूजा की आरती के दौरान  दौरान आग गई लग जाता है जिसके कारण से घर में आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। इसी दौरान पंकज कुमार का बेटा किसी तरह से छत पर से ग्लास तोड़कर बाहर निकला और अपनी जान बचाई।  


नीचे दुकान और ऊपर में पंकज का मकान है। जहां कोई निकास नहीं होने के कारण से पूरे घर में धुआं फैल गया और भीषण आग लग गयी। स्थानीय लोगों का कहना है की घटना के काफी देर तक बड़ी दमकल नहीं पहुंची थी, जिस कारण से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। 


इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही पंकज कुमार के घर में मातम का माहौल है। परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स