ब्रेकिंग
पुणे-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: टिकट सुपरवाइजर बन यात्रियों से वसूली कर रहे दो कोच अटेंडेंट गिरफ्तार‘भविष्य में सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के पेंशन देंगे’, बांकीपुर उपचुनाव के बीच तेजस्वी यादव का मास्टरस्ट्रोकCJP प्रदर्शन में बल प्रयोग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पैलेट गन से लेकर पत्रकारों-वकीलों पर हमले तक... उठे गंभीर सवालबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेजपुणे-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: टिकट सुपरवाइजर बन यात्रियों से वसूली कर रहे दो कोच अटेंडेंट गिरफ्तार‘भविष्य में सरकार बनी तो छात्र आंदोलन में गिरफ्तार हुए छात्रों के पेंशन देंगे’, बांकीपुर उपचुनाव के बीच तेजस्वी यादव का मास्टरस्ट्रोकCJP प्रदर्शन में बल प्रयोग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पैलेट गन से लेकर पत्रकारों-वकीलों पर हमले तक... उठे गंभीर सवालबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी रेड, जिला परिषद अध्यक्ष और पूर्व MLC उम्मीदवार के ठिकानों पर छापेमारीबिहार सरकार का बड़ा कदम: मदरसा-वक्फ शिक्षकों का पूरा डाटा होगा ऑनलाइन, 574 संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान तेज

बिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा

Bihar Flood News: मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। जानिए किन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा असर पड़ स

बिहार में बागमती नदी ने पार किया खतरे का निशान, औराई, कटरा और गायघाट पर मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Flood News: मुजफ्फरपुर जिले में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की बुधवार सुबह 6:00 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार, कटौझा में बागमती नदी का जलस्तर 55.75 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 55.00 मीटर से 0.75 मीटर अधिक है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और गहरा गया है.


बागमती के बढ़ते जलस्तर का सबसे अधिक असर औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड के निचले क्षेत्रों पर पड़ने की आशंका है. प्रशासन का मानना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो कई गांवों में पानी प्रवेश कर सकता है. इससे फसलों, सड़कों और रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचने की संभावना है.


स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. साथ ही संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.


बूढ़ी गंडक और गंडक नदी से राहत

जहां बागमती नदी चिंता बढ़ा रही है, वहीं बूढ़ी गंडक और गंडक नदी के जलस्तर से फिलहाल राहत मिली है. सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक का जलस्तर 48.46 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 52.53 मीटर से नीचे है. वहीं रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 52.89 मीटर रिकॉर्ड किया गया है, जो खतरे के निशान 54.41 मीटर से कम है. इन दोनों नदियों का जलस्तर फिलहाल घट रहा है.


समाहरणालय स्थित जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष और जल निस्सरण प्रमंडल के अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.