ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Bihar News: बिहार में इस नदी पर 814 करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक पुल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे शिलान्यास

Bihar News: मुजफ्फरपुर के औराई में बागमती नदी पर 814 करोड़ रुपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। इससे औराई से मुजफ्फरपुर की दूरी 55 से घटकर 30 किलोमीटर रह जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल माध्यम से इसका शिलान्यास करेंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई में बागमती नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होने जा रहा है। यह परियोजना 814 करोड़ 22 लाख 18 हजार रुपए की लागत से पूरी की जाएगी और इसमें पुल-पुलिया निर्माण, बाईपास निर्माण, उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य भी शामिल हैं।


इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी की मौजूदगी में कार्यारंभ किया जाएगा।


पथ निर्माण विभाग की ओर से इस परियोजना का टेंडर पूरा हो चुका है, जिसमें बीएनसी कंपनी को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत बागमती नदी पर मुख्य पुल के अलावा, गरहां, अतरार, बभनगामा और औराई पथ पर 21.30 किलोमीटर लंबाई में पुल और पुलिया का निर्माण किया जाएगा।


इसके अलावा, बाईपास निर्माण एवं सड़कों के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का भी कार्य इस परियोजना में शामिल है। रविवार को स्थानीय विधायक ने पटना स्थित अपने आवास पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का अभिनंदन किया और इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए धन्यवाद दिया।


इस पुल और सड़क निर्माण के पूरा होने के बाद, औराई से मुजफ्फरपुर की दूरी घटकर मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी। वर्तमान में यह दूरी रून्नीसैदपुर होते हुए लगभग 55 किलोमीटर है। ऐसे में यह पुल न सिर्फ यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि समय और ईंधन की भी बचत करेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता