ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

Bihar News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा-बाल्मीकिनगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बश्चिम चंपारण के बगहा-बाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर हरदिया चाती के समीप सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ही परिवार के छह लोग बगहा लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों की पहचान नौशाद अंसारी, मेहरू नेशा, शाहजहां खातून, शबरून नेशा, नसीबा खातून और दो वर्षीय रेहान अंसारी के रूप में हुई है। इनमें नौशाद अंसारी और उनके पुत्र रेहान अंसारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जबकि पत्नी सबनुम नेशा का इलाज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।


परिवार बगहा के कैलाश नगर का रहने वाला है। सभी शनिवार को वाल्मीकिनगर घूमने गए थे और रात में वहीं रुके थे। सोमवार को सुबह वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने बताया कि घायलों में से दो की हालत चिंताजनक है जबकि अन्य की स्थिति स्थिर है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

पश्चिम चंपारण से संतोष कुमार की रिपोर्ट 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता