ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

एक पल की मस्ती, दो मासूमों की मौत! पोखर में नहाने गए बच्चे गहरे पानी में डूबे, गांव में पसरा मातम

Bihar News: बगहा के पकड़ गांव में पोखरे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। नहाने के दौरान हुए इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। घटना ने एक बार फिर जलाशयों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी...

एक पल की मस्ती, दो मासूमों की मौत! पोखर में नहाने गए बच्चे गहरे पानी में डूबे, गांव में पसरा मातम
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बगहा नगर थाना क्षेत्र के पकड़ गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में पोखरे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान सुनील राम के 12 वर्षीय पुत्र और राकेश राम की 11 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ पोखरे में नहाने गए थे. नहाने के दौरान दोनों खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला.


घटना के तुरंत बाद दोनों बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों की घोषणा के बाद अस्पताल में मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई.


हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने लगे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.