ब्रेकिंग
दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦दिवाली-छठ में घर लौटना होगा आसान… इस रूट से चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत ट्रेन, यहां पढ़िए टाइमिंग और ठहराव✦VIRAL VIDEO: महिला थाना परिसर में ही महिला की पिटाई... हाथ और चप्पल से मारने का वीडियो वायरल✦ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद इलाके में हड़कंप✦Bihar Crime News: RLM के प्रदेश महासचिव पर ठेकेदार की हत्या की सुपारी देने का आरोप, रंगदारी केस में असगर मियां गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी, 28 जुलाई से चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल, जानें पूरा रूट और स्टॉपेज

Devghar Train News: श्रावणी मेला में देवघर जाने वाले शिवभक्तों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा शुरू की है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बढ़नी और देवघर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। जानिए इस ट्रेन का समय, रूट...

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी, 28 जुलाई से चलेगी बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल, जानें पूरा रूट और स्टॉपेज
Ramakant kumar
2 मिनट

Devghar Train News: श्रावणी मेला में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्तों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है. मुंगेर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बढ़नी और देवघर के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. यह ट्रेन कुल 33-33 फेरों में चलेगी, जिससे कांवड़ियों और अन्य यात्रियों को सफर में राहत मिलेगी.


रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05028 बढ़नी-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 28 जुलाई से 29 अगस्त तक रोजाना चलेगी. यह ट्रेन बढ़नी से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:00 बजे देवघर पहुंचेगी.


पूर्व रेलवे क्षेत्र में यह ट्रेन मुंगेर स्टेशन पर सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी और 7:00 बजे रवाना होगी. इसके बाद सुल्तानगंज में सुबह 8:20 से 8:25 बजे तक, भागलपुर में 8:55 से 9:05 बजे तक, बाराहाट में 10:00 से 10:05 बजे तक और बांका में 10:40 से 10:45 बजे तक ठहराव करेगी. इसके बाद ट्रेन देवघर पहुंचेगी.


वापसी में ट्रेन संख्या 05027 देवघर-बढ़नी श्रावणी मेला स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी. यह ट्रेन शाम 6:45 बजे देवघर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी.


वापसी के दौरान ट्रेन बांका में शाम 7:38 से 7:40 बजे तक, बाराहाट में 8:01 से 8:03 बजे तक, भागलपुर में 8:53 से 9:03 बजे तक, सुल्तानगंज में 9:25 से 9:30 बजे तक और मुंगेर में रात 11:15 से 11:20 बजे तक रुकेगी.


रेलवे का कहना है कि श्रावणी मेला के दौरान देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. यात्री इस ट्रेन का लाभ उठाकर आसानी से बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच सकेंगे.