ब्रेकिंग
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

बड़हरा से अयोध्या दर्शन के लिए आज फिर जत्था हुआ रवाना, समाजसेवी अजय सिंह ने लिया यह संकल्प

अजय सिंह की पहल पर बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से 5000 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराने का संकल्प तेजी से पूरा हो रहा है। बुधवार को खेसरैया स्कूल से दो बसों में 150 श्रद्धालु रवाना हुए।

Bihar
“तीर्थ यात्रा पहल”
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: समाजसेवी अजय सिंह का बड़हरा विधानसभा वासियों को अयोध्या दर्शन कराने का कारवां तेजी से आगे बढ़ रहा है। बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी। खेसरैया स्कूल से जत्था को रवाना किया गया। 


बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से 5000 तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थलों की यात्रा पर भेजने के संकल्प को लेकर समाजसेवी अजय सिंह द्वारा शुरू की गई “तीर्थ यात्रा पहल” निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 27 अगस्त 2025 को खेसरैया स्कूल से श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या दर्शन के लिए रवाना हुआ।


इस अवसर पर अजय सिंह के भतीजे धीरज सिंह ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जत्थे में खेसरैया, श्रीपालपुर और जलपुरा से लगभग 150 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, जो 2 बसों से आस्था और उत्साह के साथ यात्रा पर निकले। यात्रियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे वातावरण में धार्मिक गीतों और जयकारों की गूंज से भक्ति का माहौल बन गया।


अजय सिंह की इस पहल ने लोगों के बीच धार्मिक आस्था को नई मजबूती दी है। साथ ही, यह अभियान बड़हरा की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ कर रहा है। अब तक इस पहल के तहत 1,500 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर लौट चुके हैं, और हर नए जत्थे के साथ यह संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़हरा की जनता इस प्रयास को श्रद्धा और विश्वास की अनमोल सौगात मान रही है।