ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

मैदान-ए-जंग बना पटना का शादी समारोह: DJ पर डांस के दौरान बाराती और स्थानीय लड़कों के बीच मारपीट; भारी ड्रामे के बीच जयमाला और सिंदूरदान

Patna News: बाढ़ में शादी समारोह के दौरान बारात पर हमला होने से माहौल बिगड़ गया। कई लोग घायल हुए, बाद में अस्पताल में और फिर मंडप पर जयमाला और सिंदूरदान की रस्म पूरी कर शादी कराई गई।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास दयाचक मोहल्ले में एक शादी का माहौल उस समय हिंसा और हंगामे में बदल गया, जब बोकारो (सेक्टर-9) से आई बारात पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। डीजे पर डांस के दौरान भीड़ में घुसे बदमाशों ने बारातियों के साथ बदसलूकी शुरू की और बाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।


घटना के बाद माहौल पूरी तरह बिगड़ गया और शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच तनाव इतना बढ़ गया कि लड़का पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद नया विवाद खड़ा हो गया।


इसके बाद लड़की को मंडप से उठाकर अस्पताल ले जाया गया और वहीं शादी कराने का दबाव बनने लगा। कई घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कभी लोग अस्पताल चौक पर महावीर मंदिर में शादी की बात करने लगे तो कभी किसी अन्य मंदिर में विवाह कराने की चर्चा होने लगी।


स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी रही और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी जारी रही। अंततः स्थानीय प्रशासन की मदद से सहमति बनी और लड़के को फिर से मंडप पर लाकर जल्दबाजी में जयमाला और सिंदूरदान की रस्म पूरी कराई गई। इसके बाद ही दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली।


पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने भी पूरे मामले में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। शादी के दौरान बारातियों के माथे पर पगड़ी की जगह पट्टी और मरहम लगी नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारातियों की कोई गलती नहीं थी, बल्कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर शादी के माहौल को खराब कर मारपीट की। कई घंटे तक सड़क पर हंगामे के बाद अंततः विवाह संपन्न हुआ और दुल्हन की विदाई की गई।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता