ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर सरकार का 'नमक’, राहत राशि के रूप में दिया गया चेक बाउंस, प्रशासन पर उठे सवाल

SITAMADHI: बिहार के कई जिले बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं. बाढ़ की विनाशलीला ने कई लोगों को अपनों से हमेशा के लिए जुदा कर दिया, तो कई लोगों की जमा पूंजी बाढ़ ने लील ली, तो कई जि

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SITAMADHI: बिहार के कई जिले बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं. बाढ़ की विनाशलीला ने कई लोगों को अपनों से हमेशा के लिए जुदा कर दिया, तो कई लोगों की जमा पूंजी बाढ़ ने लील ली, तो कई जिलों के बाढ़ पीड़ित सरकारी राहत की आस में अभी भी टकटकी लगाए बैठे हैं.


इसी बीच सीतामढ़ी में एक बाढ़ पीड़ित परिवार के जख्मों पर मानों सरकार ने नमक छिड़क दिया हो. बाढ़ की त्रासदी में अपनों को खो चुका रीगा के रहने वाले जितेंद्र कुमार नाम के शख्स को सरकार की तरफ से 4 लाख रुपये का चेक दिया गया.


हद तो तब हो गई जब बैंक से चेक निकालने गये जिंतेद्र का चेक बाउंस हो गया.  रीगा के सीओ ने जितेंद्र को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चेक दिया था. जिसे क्रेडिट कराने जितेंद्र बैंक गया. जहां वह चेक बाउंस हो गया. बैंककर्मियों ने बताया कि सरकारी खाते में कोई राशि नहीं है, लिहाजा चेक बाउंस करना पड़ा. राहत राशि के रूप में दिया गया चेक बाउंस होना पूरे प्रशासनिक अमले को शर्मसार करता है और सरकार पर कई सवाल भी खड़े करता है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता