ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बाढ़ के पानी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां बाढ़ के पानी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गयी है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। वही परिजनों का

बाढ़ के पानी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR:  इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां बाढ़ के पानी में डूबने से तीन सगी बहनों की मौत हो गयी है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।  


बाढ की पानी मे डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी। तीनों बच्चियां सगी बहन बतायी जा रही है। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से अहियापुर थाना क्षेत्र के वासुदेव गांव में मातम का माहौल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि नहाने के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चियों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा तीनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया। तीनों बच्चियों की पहचान गांव के ही जय प्रसाद राय की पुत्री प्रिति कुमारी, शिवानी कुमारी और रागनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता