ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

बारिश ने बढ़ाई ठंड, चार डिग्री तक लुढ़का पारा; 26 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत कई शहरों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने पटना सहित प्रदेश के 26 जिलों में सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश व वज्रपात की आशंका जताई है। इसको

 बारिश ने बढ़ाई ठंड, चार डिग्री तक लुढ़का पारा; 26 जिलों में वज्रपात का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है। पटना समेत कई शहरों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने पटना सहित प्रदेश के 26 जिलों में सोमवार को गरज के साथ हल्की बारिश व वज्रपात की आशंका जताई है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं।


मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया व नवादा में गरज के साथ हल्की बारिश व वज्रपात और का अलर्ट जारी किया है। पटना सहित प्रदेश के अधिकतर शहरों में रविवार की शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे। वहीं देर शाम होते-होते राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।


मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। पटना में शाम के समय अचानक बारिश होने से लोग इधर-उधर भागने लगे। विभाग के अनुसार रविवार को पटना का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 19 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और 11 शहरों का पारा गिरा।  वहीं पटना सहित 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट और 8 शहरों के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 7.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गया रहा। पटना का अधिकतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस चढ़ा और न्यूनतम 1.9 डिग्री सेल्सियस गिरा। न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


उधर, बारिश की प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि आसमान साफ होते ही न्यूनतम पारा एक बार फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा। रविवार को पटना का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 19 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और 11 शहरों का अधिकतम पारा गिरा।