ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

नालंदा : बाल-बाल बचे बंद समर्थक, ट्रेन रोकने की कोशिश में हो सकता था बड़ा हादसा

NALANDA : कृषि कानून के विरोध में आज कई संगठनों के द्वारा भारत बंद का आहवाहन किया गया है. इस बंद की गूंज नालंदा जिले में भी देखने को मिली है. सुबह से ही कड़ाके की ठंड से बेपरव

नालंदा : बाल-बाल बचे बंद समर्थक, ट्रेन रोकने की कोशिश में हो सकता था बड़ा हादसा
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : कृषि कानून के विरोध में आज कई संगठनों के द्वारा भारत बंद का आहवाहन किया गया है. इस बंद की गूंज नालंदा जिले में भी देखने को मिली है. सुबह से ही कड़ाके की ठंड से बेपरवाह राजद, जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एनएच 20 पर उतरकर कृषि बिल के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 


नेताओं ने टायर जलाकर अपना विरोध प्रकट किया है. वहीं भारत बंद का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को राजद कार्यकर्ताओं ने पावापुरी हाल्ट पर रोकने की कोशिश की. ज्यादा कोहरा होने के कारण ट्रैक पर खड़े राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम ट्रेन चालक देख नहीं पाया, जिसके कारण जिस जगह पर खड़े होकर विरोध कर रहे थे वहां पर ट्रेन नहीं रुकी. 


बाद में राजद कार्यकर्ताओं को रेल की पटरी से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी. गनीमत यह रही कि किसी को कुछ नहीं हुआ. वहीं इस घटना के बाद भी राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना जारी रखा और सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता