ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦Bihar News: बिहार में 1200 अमीनों ने किया काम बंद, जमीन मापी से जमाबंदी तक पर असर; 9 अक्टूबर को पटना में बड़ा धरना✦Bihar News: पटना में घर से दुकान-ऑफिस चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 50 हजार से ज्यादा संपत्तियां नगर निगम की रडार पर✦Bihar News: बिहार के 13 विश्वविद्यालयों में बड़ा बदलाव, राज्यपाल ने सीनेट-सिंडिकेट में मनोनीत किए नए सदस्य✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश

सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सिवान के चर्चित ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह के मुख्य सरगना अयूब खान को पुलिस ने मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा से गिरफ्तार किया। सिवान और मुजफ्फरपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी को दबोचा गया। उस पर हत्या, रंगदारी और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: सिवान के चर्चित 'खान ब्रदर्स' गिरोह के मुख्य सरगना और कुख्यात अपराधी अयूब खान को पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सिवान से आई विशेष पुलिस टीम और मुजफ्फरपुर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई।


जानकारी के अनुसार, अयूब खान मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित अपने एक आवास में छिपा हुआ था। सिवान पुलिस को उसके यहाँ होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुजफ्फरपुर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया और मिठनपुरा इलाके में घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।


मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि सिवान पुलिस द्वारा यह विशेष छापेमारी की गई थी, जिसमें मुजफ्फरपुर पुलिस ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों की पुलिस के बेहतर समन्वय के कारण इस कुख्यात अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली है।


अयूब खान पर सिवान समेत बिहार के कई जिलों में हत्या, रंगदारी, अपहरण और लूट जैसे दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और उसकी गिरफ्तारी को पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और आगामी साजिशों का खुलासा होने की उम्मीद है। इस गिरफ्तारी के बाद सिवान और आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है।