ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर तोड़ा दम

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखा जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद

तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार जा रही छात्रा को रौंदा, मौके पर तोड़ा दम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखा जा रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में  जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेज रफ़्तार ट्रक ने बाजार जा रही छात्रा को रौंदा डाला। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गयी। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर यह हादसा बारुण थाना क्षेत्र के सनथुआ मोड़ के समीप हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतक किशोरी की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के सनथुआ गांव निवासी रामेश्वर राम की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। इसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 


वहीं, परिजनों ने बताया कि खुशबू अपने घर से जोगिया बाजार सब्जी की खरीदारी करने पैदल गई थी. सब्जी खरीदकर वापस घर लौटने के दौरान सनथुआ मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक उसे रौंदती हुई निकल गई। घटनास्थल पर ही तड़प-तड़पकर खुशबू की मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बारुण थाना की पुलिस को दी। 


इधर सूचना पर परिजन व बारुण थाना की पुलिस पहुंची और किशोरी को जिंदा समझकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन शव से लिपटकर चीत्कार उठे. बारुण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक किशोरी के परिजनों ने बताया कि खुशबू दो बहनों में छोटी थी। इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष की वह छात्रा थी। परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।