ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

तस्करों से वसूली करने वाला थानाध्यक्ष सस्पेंड, गांजा बरामद होने के बाद मामले को किया था रफा-दफा

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां जिले के मदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार को पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने सस्पेंड कर दिया है। उनपर मदनपुर थाना में तस्करी का गांजा पकड़कर

तस्करों से वसूली करने वाला थानाध्यक्ष सस्पेंड, गांजा बरामद होने के बाद मामले को किया था रफा-दफा
Desk
2 मिनट

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की है, जहां जिले के मदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार को पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने सस्पेंड कर दिया है। उनपर मदनपुर थाना में तस्करी का गांजा पकड़कर थाने से छोड़ देने का आरोप लगाया है। एसडीपीओ गौतम शरण ओमी के जांच रिपोर्ट पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। निलंबित थानेदार संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 


हालांकि, पुलिस अधिकारी थानाध्यक्ष के गंभीर आरोप के पूरे मामले का सच बताने को तैयार नहीं है। एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने बताया की गांजा बरामदी से जुड़े मामले में शिकायत मिली थी। जिसके बाद वर्य अधिकारी के आदेश पर कार्रवाई की गई है। वहीं एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गलत करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा। 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष संजय कुमार ने हाइवे से गांजा पकड़ा गया था। साथ में रहे तस्कर को थाना भी ले जाया गया। लेकिन बाद में तस्कर, थानेदार और वाहन मालिक के बीच मोटी डील हुई और उसे छोड़ दिया गया। लेकिन छापेमारी अभियान में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों को पैसा नहीं दिया था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी थी। जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच करने का निर्देश एसडीपीओ गौतम शरण ओमी को दिया गया। वहीं, जांच के बाद इस मामले की पुष्टि की गई। जिसके बाद पुलिस कप्तान ने थानाध्यक्ष संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता