ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सुशासन की सरकार पर सवाल ! रंगदारी नहीं देने पर मुखिया पति पर जानलेवा हमला, हाईवे पर कार से कुचलने की कोशिश

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सा

सुशासन की सरकार पर सवाल ! रंगदारी नहीं देने पर मुखिया पति पर जानलेवा हमला, हाईवे पर कार से कुचलने की कोशिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई का मामला निकल कर सामने नहीं आता हो। राज्य में डीजीपी लगातार अपराधियों को अरेस्ट करने को लेकर नए - नए टास्क देते हुए नजर आते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आया है। जहां रंगदारी के लिए मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया है। इतना ही नहीं बदमाशों ने इनको कार से कुचलने का भी प्रयास किया। जिसके बाद अब इस मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 


दरअसल, औरंगाबाद में रंगदारी के लिए असामाजिक तत्वों ने मुखिया पति को जान से मारने की कोशिश की। उन्हें हाईवे पर बार बार एक कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इस मामले में मुखिया पति ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुखिया पति की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई है। वह हरिहरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।


बताया जा रहा है कि, मुखिया पति संजय सिंह प्रतिदिन घर से कुटुंबा संडा एनएच 139 सड़क से हरिहरगंज ड्यूटी के लिए जाते हैं। सड़क से वापस घर लौटते हैं।इसी दौरान  ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने के क्रम में लाल रंग की कार यूपी16सीडब्ल्यू-2199 पर सवार उसके साथियों ने थाना क्षेत्र के सोनार खाप गांव से उनका पीछा करना शुरू किया। कई बार कार से कुचलने का प्रयास किया। पक्का बांध पुल के पास हथियार के बल पर बाइक रोकने लगे। 


मुखिया पति ने बताया कि उन्होंने जब बाइक रोक सड़क किनारे स्थित दुकान में भागना चाहा तो कार से कुचलकर जान मारने की कोशिश की। शोर सुनकर घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए। जिसके बाद अपराधी भाग निकले।  थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी के बाद कार्रवाई की जा रही है।