ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

औरंगाबाद में फर्जी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, खुद को बताता था 2024 बैच का IPS

बिहार के औरंगाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स खुद को 2024 बैच का IPS अफसर बताकर पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी ने फोन कर SP से सुरक्षा बल की मांग तक कर दी, जिसके बाद उसे सुरक्षा बल भी मुहैया करा दिया गया।

बिहार
फर्जी IPS गिरफ्तार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद से पुलिस महकमें से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की वर्दी में उसे दबोचा गया है।  उसके मोबाइल से पुलिस की वर्दी में फोटो, फर्जी नियोजन पत्र और फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है। 


वह खुद को 2024 बैच का आईपीएस बता रहा था। प्रोवेशनरी आईपीएस ऑफिसर बता उसने एसपी को फोन करके सुरक्षा बल की मांग की थी। आदेश मिलने के बाद नगर थाने से सुरक्षा बल भी मुहैया करा दिया गया। जिसके बाद वह वर्दी पहनकर घूमने लगा। उसकी पहचान भोजपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करवा गांव निवासी अजय चौधरी के रूप में हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार फर्जी आईपीएस अजय चौधरी सुरक्षा कर्मियों के साथ देव सूर्य मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। तभी बातचीत के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को शक हो गया। उन्होंने अजय चौधरी से आईडी कार्ड दिखाने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद उसे पकड़कर नगर थाने लाया गया और जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तब पूरा मामला सामने आ गया। 


उसने खुद पुलिस को बताया कि वो आईपीएस अफसर नहीं है। हैदराबाद से होटल मैनेजमेंट करने के बाद वो वही जॉब करता था। फिर बाद में सेना और आईपीएस अफसर की वर्दी पहनकर लोगों को धोखा देने लगा। हैरानी की बात यह है कि बारूण थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी सोनी कुमारी से शादी का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठग लिया था। 


मामले का खुलासा होने के बाद नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरू में अजय चौधरी पर शक नहीं हुआ, क्योंकि कॉन्फिडेंस से वो खुद को आईपीएस बताया था। लेकिन जब पुलिस पदाधिकारियों ने उससे बातचीत की तब भेद खुल गया। सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के बयान के आधार पर फर्जी आईपीएस अजय चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है.