ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

चलती ऑटो में महिला से छेड़खानी, मनचलों ने ले ली मासूम की जान

AURANGABAD: औरंगाबाद में ऑटो सवार मनचलों ने महिला के साथ छेड़खानी की। चलती ऑटो में जब महिला से जोर जबरदस्ती की गयी तब महिला ने इसका विरोध किया लेकिन तभी इसी दौरान अचानक महिला

चलती ऑटो में महिला से छेड़खानी, मनचलों ने ले ली मासूम की जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में ऑटो सवार मनचलों ने महिला के साथ छेड़खानी की। चलती ऑटो में जब महिला से जोर जबरदस्ती की गयी तब महिला ने इसका विरोध किया लेकिन तभी इसी दौरान अचानक महिला की गोद से 4 साल की मासूम बेटी सड़क पर जा गिरी। जिससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बच्ची की मौत के बाद मनचले मौके से फरार हो गये। बच्ची के गिरने के बाद महिला भी ऑटो से कूद पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को रफीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है। अपने कलेजे के टूकड़े की मौत से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है वही परिजनों ने कोहराम मचा हुआ है। घटना कासमा थाना क्षेत्र के नीमा बिगहा मोड़ की है।  

पीड़ित महिला हुसैना कर्मा गांव की रहने वाली है जो अपनी चार माह की बेटी की इलाज के लिए क्लिनिक गयी हुई थी। डॉक्टर से दिखाकर लौटते वक्त नीमा मोड़ के पास दो मनचले ऑटो पर चढ़ गये और छेड़खानी करने लगे। जिसका महिला ने विरोध किया। इसी दौरान हुई हाथापाई में बच्ची चलती ऑटो में गोद से सड़क पर गिर पड़ी। बेटी के गिरने के बाद महिला भी ऑटो से कूद गयी। तभी ऑटो सवार मनचले मौके से फरार हो गये।


घटना में 4 माह की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को इलाज के लिए रफीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने इस बाबत पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता ने कासमा थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गाजी कर्मा निवासी बसंत यादव और नन्हे यादव के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों मनचलों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। 


टैग्स