ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦Bihar News : बिहार में अब ऐसे नहीं बना सकेंगे अपना घर! कमरा 8 फीट चौड़ा होना जरूरी, किचन-बाथरूम के लिए भी नए नियम लागू✦Bihar News: छठ की खुशियों में कैसे पसरा मातम? बिहार के 16 जिलों में डूबने से 33 की मौत, 9 बच्चे भी शामिल✦Bihar News : नीतीश के आप्त सचिव प्रमोद कुमार को सरकार ने सौंपी नई जिम्मेदारी, बिहार बोर्ड में IAS अरविंद कुमार की नियुक्ति✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद

Road Accident in bihar : स्कूल जा रहे भाई- बहन को बीच रास्ते में कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Road Accident in bihar : औरंगाबाद में भाई-बहन बुधवार की सुबह घर से स्कूल जा रहे थी. लेकिन रास्ते में हुए एक सड़क हादसे ने भाई की जिंदगी छिन ली

Road Accident in bihar
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नेशनल हाईवे 19 पर एक अनियंत्रित कार ने स्कूल जा रहे 10 वर्षीय बच्चे को रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


वहीं, स्कूल जा रही उसकी पांच वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठइयां गांव के पास बुधवार की सुबह हुई। मृतक की पहचान मिठइयां गांव निवासी शंभू चौधरी के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। मृतक शिवम की पांच वर्षीय बहन संध्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 


इसके साथ ही परिजनों ने बताया कि शिवम और संध्या दोनों भाई-बहन प्रतिदिन एक साथ स्कूल जाते थे। बुधवार की सुबह भी दोनों भाई-बहन स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान औरंगाबाद से गया की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने दोनों भाई-बहन को कुचल दिया। दोनों भाई-बहन को कुचलने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। 


इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।  स्थानीय लोगों ने दोनों भाई-बहन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल संध्या का इलाज किया गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने छात्र के शव को सड़क पर रख दिया और मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही। आवागमन ठप रहा।