ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

BPSC PT के बहिष्कार मामले में 60 अभ्यर्थियों पर केस दर्ज, परीक्षा सेंटर पर किया था बवाल

AURANGABAD : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान सेंटर पर छात्रों ने खूब हंगामा किया था. इस मामले में आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. हंग

BPSC PT के बहिष्कार मामले में 60 अभ्यर्थियों पर केस दर्ज, परीक्षा सेंटर पर किया था बवाल
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 66वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान सेंटर पर छात्रों ने खूब हंगामा किया था. इस मामले में आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. हंगामा करने के मामले में मुफस्सिल थाना में परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने 10 नामजद और 50 अज्ञात परीक्षार्थियों पर प्राथमिकी दर्ज की है. बता दें कि यह हंगामा औरंगाबाद के बीएल इंडो पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र से जुड़ा है जहां परीक्षार्थियों ने क्वेश्चन पेपर लीक होने का आरोप लगाया था. 


जानकारी के अनुसार बीते 27 दिसंबर को राज्यभर में BPSC की प्री परीक्षा का आयोजन हुआ था. 27 दिसंबर को प्रदेश में आयोजित की गई इस परीक्षा में औरंगाबाद का एक सेंटर बीएल इंडो एंग्लियन पब्लिक स्कूल रामपुर टोला धनहरा काफी चर्चे में रहा था. यहां के परीक्षार्थियों ने प्रश्न-पत्र लीक होने की बात पर बवाल काटा था. इस दौरान परीक्षा सेंटर पर काफी हंगामा फैल गया था. 


जिसके बाद बीपीएसी ने जांच टीम का गठन किया था और अब जांच रिपोर्ट के बाद पाया कि प्रश्न-पत्र लीक की खबर आधारहीन थी. कुछ छात्रों ने भ्रम की स्थिति को पैदा किया था जिसके कारण परीक्षा बाधित हुई थी. अब आयोग उन उपद्रवी छात्रों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है जिन्होंने सेंटर पर भ्रम फैलाकर यह बवाल काटा था.