ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान

Bihar News: औरंगाबाद के कासमा थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। छोटी बेटी को बचाने के प्रयास में बड़ी बहन और मां भी डूब गईं। घटना के बाद गांव में मातम है और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में मां और उसकी दो बेटियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा जिले के कासमा थाना क्षेत्र के ठेकही गांव में शनिवार को हुआ, जब छोटी बेटी को बचाने की कोशिश में पहले बड़ी बहन और फिर मां तालाब में कूद गईं, लेकिन दुर्भाग्यवश तीनों की जान नहीं बच सकी।


जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय अनिता देवी अपनी दो बेटियों 25 वर्षीय प्रतिमा देवी और 10 वर्षीय रिंकी कुमारी के साथ तालाब के पास गई थीं। इसी दौरान रिंकी तालाब में पैर धो रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिरकर डूबने लगी। छोटी बहन को डूबता देख प्रतिमा ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। प्रतिमा भी पानी में फंस गई, तो मां अनिता देवी ने भी दोनों को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ीं। लेकिन अफसोस, तीनों ही तालाब की गहराई में समा गईं।


घटना की सूचना पर गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने मदनपुर प्रखंड के उप प्रमुख प्रतिनिधि उदय यादव को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कासमा थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।


घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतकों के पति और पिता अखिलेश यादव गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वहीं, मृतक प्रतिमा देवी की शादी तीन साल पहले मदनपुर प्रखंड के खुटीडीह गांव निवासी कपिल यादव से हुई थी और उसका दो साल का एक बेटा भी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा की मांग की है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया है। परिजन और गांववाले शोक में डूबे हैं और प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता