ब्रेकिंग
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦UPI पेमेंट पर MDR चार्ज फिलहाल टला, दिवाली के बाद होगा नए नियमों पर फैसला; यूजर्स को बड़ी राहत✦निगरानी की गिरफ्त में आया भ्रष्ट पंचायत रोजगार सेवक, 30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार✦सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार... रूस की जूली ने थामा भागलपुर के राहुल का हाथ, अब बिहार में बजेगी शहनाई✦बिहार में गांजा तस्करी का खेल, लग्जरी कार में बने तहखाने से बड़ी खेप जब्त, सरगना समेत 3 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे

Road Accident in bihar : शहनाई बजने से पहले उठी युवक की अर्थी, सड़क हादसे में गई जान; परिजनों में मचा कोहराम

Road Accident in bihar : बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर में एक 25 वर्षीय युवक की मौत सड़क दुर्घटना मे हो गयी। इस युवक की शादी अप्रैल में होनी थी। जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Road Accident in bihar :
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर समाने आ रहा है। जहां एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद जिले के मदनपुर में एक 25 वर्षीय युवक की मौत सड़क दुर्घटना मे हो गयी। इस युवक की शादी अप्रैल में होनी थी। अब घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है। इसके बाद अब जल्द ही इस मामले में सच सामने आएगा। 


बताया जा रहा है कि, जिले के मदनपुर में एक 25 वर्षीय युवक की मौत सड़क दुर्घटना मे हो गयी। यह घटना गुरुवार की रात्रि मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड़ के समीप एनएच -19 की है। मृतक की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा निवासी ललन विश्वकर्मा के 25 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप मे हुई है। जिसकी शादी अप्रैल महीने में होनी थी। 


वहीं, इस भीषण दुर्घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मचा है। मृतक की मां पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार युवक गुरुवार की रात्रि सड़क किनारे टहलने निकला था। उसी दौरान एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परिजन उसे सीएचसी मदनपुर ले गये। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। जिसकी मौत रास्ते में ले जाने के क्रम में हो गयी। 


इधर, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मदनपुर थाना की पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे मे लेकर शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। मृत युवक की शादी अप्रैल महीने में होनी थी। अब घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है।