ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

BIHAR CRIME : आपसी विवाद में मारपीट, 6 लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम

BIHAR CRIME :  आपसी विवाद में मारपीट, 6 लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। अब जांच सामने आने के बाद ही मामले की जानकारी सामने आएगी। 


वहीं,यह घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के नीमा वाजिद गांव में मोहम्मद मोइन शाह और मोहम्मद महताब आलम के बीथ हुई। मामले में 6 लोग घायल है। मारपीट में अमीर शाह के बेटे मोईन शाह (55), पत्नि जुबैदा खातुन (50), बेटा मो. ईशा दूसरे पक्ष से महताब आलम, इनकी पत्नि जैनब खातून, दमाद मो. नसीम चायल हो गया। 


घटना के बाद स्थानीय लोगों में डायल-112 की पुलिस टीम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जमीन विवाद में लाठी डंडे से मारपीट डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल मौहम्मद ईशा और जैनब खातून को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर जमीन विवाद को लेकर गाली गलौज करने की बात कहीं। इसके बाद लाठी-डंडे से मारपीट की। 


जानकारी के अनुसार करीब एक बीघा जमीन और घर के कुछ हिस्सा की जमीन को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद है। शनिवार की सुबह करीब 7:30 में इसी बात को लेकर गाली गलौज होने लगी। गाली गलौज इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष से जमकर लाठी डंडे चलने लगे। इस मामले में दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हो गए।रफीगंज थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने शनिवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। दोनों पक्ष के घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस घटना में दोनों पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।